फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हड़ताल पर रहे वकील, सड़कों पर उतरकर जताया रोष

विज्ञापन
प्रस्तावित एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के विरोध में बार एसोसिएशन गोहर के वकील हड़ताल करते हुए। स्त्रो
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर/थुनाग/गोहर। प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जिले के अलग-अलग भागों में वकील हड़ताल पर रहे। रोषस्वरूप वकीलों ने सड़कों पर उतरकर बिल का विरोध जताया। बार एसोसिएशन सराज और गोहर के वकील हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन गोहर के अध्यक्ष नवनीत की अध्यक्षता में हुई आपात वर्चुअल बैठक में नए प्रस्तावों को वकीलों की स्वतंत्रता का हनन बताया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सराज के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह बिल उनकी पेशेवर गरिमा पर हमला करता है। थुनाग में एक दिन की हड़ताल रही। बार एसोसिएशन सुंदरनगर ने भी बिल का विरोध जताया। प्रधान विक्रांत सिंह ठाकुर की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें