फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लौंगणी ने ग्रयोह को हरा अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में खेली जा रही सांसद क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में शॉट ख
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज के मैदान में चल रही सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता-तीन में सोमवार को चार मुकाबले हुए। इसमें लौंगणी, टिहरा, बाबा कमलाहिया इलेवन और साईं स्कूल धर्मपुर ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला खयाल लौंगणी और ग्रयोह के बीच हुआ। ग्रयोह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। ख्याल लौंगणी ने चार विकेट गवाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला एलवाईएमएस टिहरा और छपाणु के बीच हुआ। छपाणु ने पहले खेलते हुए एलवाईएमएस टिहरा को 66 रन का लक्ष्य दिया। इसे एलवाईएमएस टिहरा ने 6 विकेट शेष रहते पूरा कर लिया। टिहरा की ओर से राहुल ने 22 रनों का योगदान दिया।
तीसरा मुकाबला भराड़ी और बाबा कमलाहिया इलेवन के बीच खेला गया। भराड़ी ने पहले खेलते हुए बाबा कमलाहिया इलेवन के समक्ष 43 रनों का लक्ष्य रखा। बाबा कमलाहिया इलेवन टीम ने 9 विकेट शेष रहते हुए आसानी से लक्ष्य पूरा कर लिया। चौथा मुकाबला किंग इलेवन गदीधार और साईं स्कूल धर्मपुर के बीच खेला गया जो बहुत ही रोमांचक रहा। साईं स्कूल ने पहले खेलते हुए 80 रनों का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गदीधार की टीम 64 रनों पर ही ढेर हो गई। साईं स्कूल की ओर से अभिलाष ने 38 रनों की पारी खेली। सभी विजेता टीमें अगले दौर में प्रवेश कर गईं। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। अभी पहले दौर के मैच हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन भाजयुमो धर्मपुर कर रहा है। भाजयुमो अध्यक्ष नेकराम ने बताया कि विजेता टीमें दूसरे दौर में प्रवेश कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें