700 एनएसएस स्वयंसेवकों ने वन विभाग के साथ मिलकर रोपे 150 पौधे
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान का शुभारंभ रविवार को आईआईटी मंडी में पौधरोपण के साथ किया गया। वन परिक्षेत्र कटौला, वन मंडल मंडी के कर्मचारियों और आईआईटी मंडी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से 150 पौधे रोपे। अभियान में करीब 700 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कचनार, बान और बॉटल ब्रश के 50-50 पौधे लगाए गए।
इस दौरान प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग ने कहा कि वनों का संरक्षण केवल विभाग की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं और आम लोगों को चिट्टा समेत अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। वन मंडल अधिकारी संजीव शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर प्रकृति से जुड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।