फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर पंडोह से औट तक जगह-जगह भूस्खलन, आज बहाल होने की उम्मीद

विज्ञापन
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के आरंग में मलबे की चपेट में आई बाइक।स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह/नगवाईं (मंडी)। बारिश के कारण मंडी और कुल्लू जिले को जोड़ने वाला किरतपुर-मनाली फोरलेन जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया। कुछ जगहों पर मलबा हटा लिया गया है जबकि कुछ जगह भारी मलबा और चट्टानें हटाई नहीं जा सकी हैं। मलबा और चट्टानें हटाते हुए फिर भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में हाईवे को खोलने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अब सोमवार को ही मार्ग बहाल होने की उम्मीद है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से पंडोह बांध के पास, कैंची मोड़, जोगणी मोड़, हणोगी ब्रिज के पास, झलोगी और शालानाला थलोट के पास बड़े पैमाने पर चट्टानें और मलबा गिरने से हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही सुबह लगभग 5 बजे से लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर तैनात हो गई। जैसे ही मशीनरी हणोगी के पास दोपहर के समय रास्ता खोल रही थी तो भारी भरकम चट्टानें फिर से पहाड़ से गिरने लगीं, जिससे रास्ता खोलने में और भी मुश्किलें आईं।
इसी बीच शालानाला, औट, पनारसा, टकोली और नगवाई क्षेत्र में भी पानी और बाढ़ का मलबा फोरलेन पर पहुंच गया। इससे यातायात बाधित रहा। हालांकि सुबह ही मशीनरी लगाकर यहां यातायात बहाल किया गया। मुख्य रूप से पंडोह से लेकर औट तक जगह-जगह भूस्खलन के कारण यातायात बाधित चल रहा है। इस कारण यातायात को पंडोह से पीछे नौ मील फोरलेन और नागचला में रोका गया है। कुल्लू की तरफ का यातायात बजौरा फोरलेन पर सुरक्षित स्थान पर रोका गया है। रविवार को मंडी-कुल्लू वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला मरोगी, टिहरी, कांढी समेत अन्य जगह बाधित रहा। रविवार शाम को यह छोटे वाहनों के लिए बहाल हो पाया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मार्ग खोलने का कार्य जारी है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें