फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन कटिंग से धंसी जमीन, पूर्व सैनिक का घर खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण द्रंग विधानसभा क्षेत्र की टांडू पंचायत के मेहड़ गांव में भूतपूर्व सैनिक तिलक राज का दो मंजिला मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक तिलक राज ने बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते अब उनके मकान को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। जब एनएचएआई ने पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे का कार्य कंपनी को सौंपा है, कंपनी के वर्करों ने कटिंग की है। इससे उनके घर और आसपास की पूरी जमीन धंस गई है। उन्होंने एनएचएआई, जिला उपायुक्त और एसडीएम को कई बार पत्राचार किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। कटिंग के कारण उनके घर का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। उन्हें अब घर को आने के लिए चार किलोमीटर पैदल चल कर आना पड़ रहा है।
तिलक राज ने कहा कि यदि समय रहते एनएचएआई और जिला प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आने वाली बरसात या उससे पहले उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगा। मांग की है कि सुरक्षा दीवार लगाई जाए। उधर, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई से बातचीत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें