पधर (मंडी)। पधर के कुफरी में ऐतिहासिक दो दिवसीय लखदाता छिंज मेला शुक्रवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शुरू हो गया। मेले के शुभारंभ पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया। मेले के पहले दिन देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
सुबह से ही स्थानीय देव स्थलों पर शीश नवाने और मन्नतें मांगने के लिए लोगों की कतारें देखी गईं। पूरा कुफरी क्षेत्र देव धुनों और लखदाता पीर के जयकारों से गुंजायमान रहा। मेला कमेटी कुफरी के पुजारी ललित पटियाल ने मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस देव मेले का आयोजन प्राचीन काल से किया जा रहा है। संवाद