फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लगधार ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के तहत दुर्गापुर में नैना क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित डीपीएल-2024 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को लगधार कोटली और चौकी चंद्राहण के बीच खेला गया। चौकी चंद्राहण की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट पर 80 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में लगधार की टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मंगलवार को प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली पुलिस के एसआई प्रकाश चंद शर्मा और आर्मी से सेवानिवृत्त गुरदेव शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 11 हजार की राशि भेंट की। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रही टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर नैना क्रिकेट क्लब के सदस्य हरीश शर्मा, जतिन शर्मा, सतीश शर्मा, नरेश राणा, राज, नरेश राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें