लडभड़ोल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ खिताब की ट्रॉफी विजेता लडभड़ोल की
खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब लडभड़ोल स्कूल के नाम रहा।
वॉलीबाल में लडभड़ोल स्कूल विजेता और ऊटपुर स्कूल उप विजेता रहा। कबड्डी में लडभड़ोल स्कूल विजेता और पंजालग उपविजेता रहा। खो-खो में लडभड़ोल स्कूल विजेता और उपविजेता पंजालग स्कूल रहा। बैडमिंटन में हिम फ्लावर स्कूल विजेता और उपविजेता भगेहड़ स्कूल रहा।
शतरंज में लडभड़ोल स्कूल विजेता और गोलवां स्कूल उपविजेता रहा। योग में सिमस स्कूल विजेता और ऊटपुर स्कूल उपविजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिम फ्लावर स्कूल विजेता और लडभड़ोल उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में भगेहड़ स्कूल विजेता और अनुशासन में भी भगेहड़ स्कूल के नाम ट्रॉफी रही। मुख्यातिथि का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य हकीकत रॉय ने स्वागत किया। इस मौकेे पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने विजेता और उपविजेता रही टीमों को सम्मानित भी किया।