लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में लडभड़ोल ने पपलोटू को हराया। ऊटपुर ने हिम फ्लावर को, बाग पंडोल ने गोलवां, तुल्लाह ने लांगणा, पाइनग्रोव ने एचजीएन और खुड्डी ने खद्दर को मात दी। पहले क्वार्टर फाइनल में ऊटपुर ने बाग पंडोल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी स्पर्धा में तुल्लाह ने पपलोटू को, जीएसएसएस लांगणा ने पंजालग को, खद्दर स्कूल ने ज्ञान पीठ और लडभड़ोल स्कूल ने पंडोल को पराजित कर जीत दर्ज की। शतरंज के मुकाबलों में बाग पंडोल ने लांगणा, पंजालग ने गोलवां, पपलोटू ने भड़ोल और खुड्डी ने ज्ञान पीठ को शिकस्त दी। वहीं, बैडमिंटन में लडभड़ोल की टीम ने ज्ञान पीठ को हराकर मुकाबला अपने नाम किया, जबकि दूसरे मैच में एमजीएन ने लांगणा को मात देकर अगले चक्र में जगह बनाई। संवाद