फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टावां स्कूल के 5 शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टावां में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को किया। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ नेरचौक की ओर से विद्यालय के पांच समर्पित अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवॉर्ड फॉर टीचिंग 2026 से अलंकृत किया। रोटरी क्लब ने सम्मानित किए गए शिक्षकों में संदीप कुमार (टीजीटी आर्ट्स), अनीता कुमारी (टीजीटी आर्ट्स), डॉ. उर्मिल कौंडल (टीजीटी नॉन मेडिकल), समिता कमल (टीजीटी मेडिकल) तथा रमेश (पीईटी) शामिल हैं। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित अध्यापकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके शिक्षा के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब नेरचौक के अध्यक्ष भूपिंदर महाजन, सचिव आशु गुप्ता, सुरेंद्र मोहन, डॉ. नंदा और अभिलाष महाजन व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें