सरकाघाट (मंडी)। बसों और स्टाफ की कमी के कारण धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। इससे आम जनता को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
एचआरटीसी के एक ड्राइवर की ओर से निर्धारित स्टेशन तक बस न ले जाने और इस संबंध में स्कूली छात्रा का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर आरएम ने संबंधित चालक को सस्पेंड कर दिया। इस निर्णय का माकपा नेता एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने स्वागत किया है। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तीन वर्षों से सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र के दर्जनों रूट बंद पड़े हैं।
हर तीसरे दिन बस सेवा बाधित रहती है। सोमवार को सरकाघाट से गरली और बिंगा रूट पर बसें नहीं भेजी गईं। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मंडी में सरकारी खर्च पर आयोजित होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली के लिए सैकड़ों बसें तैनात कर दी गई हैं, जिससे आम जनता को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संवाद