सजाओपीपलु आंबेडकर भवन में अपनी ई केवाईसी करवाते मजदूर। संवाद
- फोटो : संवाद
धर्मपुर (मंडी)। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड ने वीरवार को आंबेडकर भवन सज्याओपिपलु में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें करीब 50 मजदूरों की ई-केवाईसी करवाई गई। श्रमिक कल्याण बोर्ड के जिला श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य भूपेंद्र सिंह और सरकाघाट उप कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार ने मजदूरों को बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी।
श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर ने बताया कि बोर्ड ने एकल नारियों, विधवाओं, दिव्यांग पंजीकृत मजदूरों को घर बनाने के लिए चार लाख रुपये वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। बोर्ड से मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर 1700 रुपये मासिक कर दिया है। भविष्य में बोर्ड से मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया गया है। सभी मजदूर 31 मार्च तक अपनी ई-केवाईसी करवा लें। संवाद