फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेले में चोरी करने वालों, नशा तस्करों पर नजर रखेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने चोरी करने वाले मंडी सदर, बल्ह और सुंदरनगर के शातिर पहचाने हैं। अकेले मंडी सदर से ही 60 हैं जो चोरी की घटनाओं में संलिप्त रह चुके हैं। इनमें दस के करीब महिलाएं भी हैं। नशे की गतिविधियों में संलिप्त तस्करों का डाटा भी जुटाया है।
विज्ञापन

मेले में चोरी करने वालों, नशा तस्करों और हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखने के लिए मंडी पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। यह टीम सिविल ड्रेस में निगरानी रखेगी। पुलिस लाइन मंडी में मंगलवार को प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि मेले में नशे की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आपातकालीन स्थिति और आपात स्थितियों के लिए पड्डल मैदान में एक समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। आपात स्थिति में लोग 01905225600 डायल कर सकते हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अभिसूचना संकलन के लिए विशेष सेल का गठन किया है जो शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें