फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षत्रीय एकादश ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 13 Feb 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांच से भरे फाइनल मैच में छह रन के अंतर से दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल क्षत्रीय एकादश की टीम ने जीत लिया है। बेहद रोमांच से भरे फाइनल मैच में क्षत्रीय एकादश ने फ्रेंड्स एकादश को छह रन से पराजित किया। फ्रेंड्स एकादश की ओर से हालांकि विक्की ने शानदार शतक जमाया, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाई। हिमाचल की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान गंगा सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जबकि अक्षित को फाइनल मैच के मैन आफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।

क्षत्रीय एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 191 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। गंगा सिंह ने 41 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा दिनेश ने 30 रन तथा आदित्य ने 22 रन का योगदान टीम के स्कोर में दिया। फ्रेंड्स एकादश की ओर से भीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। अर्जुन, विक्की व हन्नी ने भी एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी फ्रेंड्स एकादश की शुरूआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विक्की ने एक छोर को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रतियोगिता का पहला शतक (102 रन) बनाया। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच छक्के तथा 14 चौके लगाए। लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहा। फ्रेंड्स एकादश की टीम 185 रन ही बना पाई। शकुन सैनी ने दो विकेट झटके, अक्षय, विकास व खुशहाल ने भी एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम क्षत्रिय एकादश को 31000 रुपये के साथ ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 21000 रुपये के साथ ट्राफी भेंट की गई। आयोजक राजेंद्र पाल राजा ने बताया कि इस अवसर पर डीएसपी दिनेश कुमार, अनिल सेन, संतोष कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें