मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही शिवरात्रि लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल घट्टा एकादश और फ्रेंड्स एकादश के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में क्षत्रिय एकादश और एसडीआरएफ की टीम आमने-सामने होंगी।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक और क्षत्रिय एकादश के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। क्षत्रिय एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। अक्षय ने 43 रन तथा आदित्य ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पुलिस अधीक्षक एकादश के सलामी बल्लेबाजों यादविंद्र और गोविंद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी।
उनके आउट होने के बाद अन्य कोई बल्लेबाज कोई खास नहीं कर पाया। इस तरह पुलिस अधीक्षक एकादश की टीम 98 रन ही बना पाई। यादविंद्र ने 41 रन जबकि गोविंद ने 21 रन बनाए। क्षत्रिय एकादश की ओर से कुशाल ने दो विकेट लिए। क्षत्रिय एकादश के शकुन सैनी ने तीन शानदार कैच भी लपके। इस तरह क्षत्रिय एकादश की टीम ने 12 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल फ्रेंड्स एकादश और सुजुकी एकादश के बीच खेला गया। सुजुकी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। दिनेश ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। फ्रेंड्स एकादश की ओर से विक्की ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। फ्रेंड्स एकादश ने दो विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। ललित ने 31 रनों का योगदान दिया। आयोजक राजेंद्र पाल राजा ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल तथा बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
000