संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी अंतर महाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप का आगाज वीरवार को हुआ। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
8 महाविद्यालयों के करीब 60 खिलाड़ी जूडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जूडो प्रतियोगिता में बकौल तकनीकी अधिकारी नरेश कुमार, पंकज शर्मा, ध्यान सिंह चंदेल ने बताया कि लड़कों और लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार से लेकर सौ किलोग्राम की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी।
वीरवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में विजय स्मारक महाविद्यालय ऑफ एजुकेशन नेरचौक के अनुज ने सुंदरनगर के अभिषेक कुमार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं वल्लभ कॉलेज मंडी के भूपेंद्र पाल ने जोगिंद्रनगर के अंकित ठाकुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग में कुल्लू की कृतिका ने सुंदरनगर की कीर्ति चौहान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को खेल, खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चंद ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सैंज, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू तथा विजय स्मारक महाविद्यालय ऑफ एजुकेशन, नेरचौक के साथ-साथ जोगिंद्रनगर महाविद्यालय समेत लगभग 60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।