धर्मपुर कॉलेज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर फैलाई जागरुकता
...
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में एंटी ड्रग क्लब ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कॉलेज में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन और एक रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रो. रमेश चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खतरों के बारे में बताया। प्राचार्य डाॅ. रमेश चंद धलारिया ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के बनाए गए पोस्टरों और स्लोगनों का अवलोकन किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, सूक्ष्म ने द्वितीय और कृश भारद्वाज ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में शगुन राणा ने प्रथम, दिलशान गुलेरिया ने द्वितीय और स्नेहा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में नीतेश ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय, मनीष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. मोहिंद्र सिंह, प्रो. विजय, प्रो. शैली ठाकुर, प्रो. ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद