फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कृष्णा सबसे युवा, सरिता हांडा सबसे वरिष्ठ पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा सबसे युवा, सरिता हांडा सबसे वरिष्ठ पार्षद
विज्ञापन

नगर निगम में अनुभव और युवा नेतृत्व का दिखेगा संगम
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों में मंगवाई वार्ड से जीत दर्ज करने वाली कृष्णा ठाकुर (41 साल) सबसे युवा पार्षद होंगी। वहीं, पुरानी मंडी वार्ड से निर्वाचित सरिता हांडा सबसे वरिष्ठ पार्षद के रूप में निगम सदन का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन

नगर निगम के 14 पार्षदों में से चार की आयु 50 वर्ष से कम है। इनमें सुहड़ा वार्ड की नेहा (42), थनेहड़ा वार्ड की रजनी शर्मा (47), दौंधी वार्ड की रीता (48) और मंगवाई वार्ड की कृष्णा ठाकुर (41 साल) शामिल हैं। कृष्णा ठाकुर सबसे कम आयु की पार्षद हैं। दूसरी ओर 10 पार्षदों की आयु 50 से 65 वर्ष के बीच है। पुरानी मंडी की सरिता हांडा 65 वर्ष की आयु के साथ सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं। सन्यारड़ वार्ड से वीरेंद्र सिंह आर्य 62, खलियार वार्ड की अलकनंदा हांडा 60, पड्डल वार्ड की निर्मल वर्मा और भगवाहन वार्ड के गगन 58 वर्ष के हैं। नेला वार्ड की नर्वदा देवी 56, समखेतर वार्ड के जितेंद्र 53, तल्याहड़ वार्ड के जितेंद्र कुमार 52, पैलेस कॉलोनी-एक की गुरदीप कौर 51 जबकि पैलेस कॉलोनी-दो की सुमन ठाकुर 50 वर्ष की हैं। नगर निगम के चुनाव में विजयी रहे अधिकांश पार्षद 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं। ऐसे में नए सदन में अनुभव और युवा नेतृत्व का बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है। विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों में अनुभवी पार्षदों की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें