आईटीआई मंडी में खेली जा रही जिला स्तरीय पुरूष प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के मैच में दमखम दिखात
मंडी। आईटीआई मंडी में खेली जा रही 18वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वीरवार को सुबह से शाम तक विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी का पहला मैच आईटीआई कोटली और सुंदरनगर के बीच खेला गया। इसमें कोटली ने 44-41 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच आईटीआई पधर और आईटीआई चच्योट के बीच खेला गया जिसमें आईटीआई पधर ने 57-32 से मैच में जीत हासिल की।
कबड्डी का तीसरा मैच आईटीआई मंडी और आईटीआई डैहर के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई मंडी ने 35-19 से मैच अपने नाम किया। चौथा मैच आईटीआई जोगिंद्रनगर और आईटीआई पपलोग के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई जोगिंद्रनगर ने 44-31 से मैच जीता। खो-खो का पहला मैच आईटीआई पधर और आईटीआई थलौट के बीच खेला गया।
इसमें आईटीआई थलौट ने दो अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच आईटीआई छतरी और आईटीआई शिवाबदार के बीच खेला गया जिसमें शिवाबदार ने 14 अंकों से मैच जीत लिया। तीसरा मैच आईटीआई कोटली और आईटीआई पपलोग के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई पपलोग ने 4 अंकों से मैच अपने नाम किया। खो-खो का चौथा मैच आईटीआई निहरी और आईटीआई चच्योट के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई चच्योट ने 2 अंकों से मैच जीत लिया।
वॉलीबाल स्पर्धा में पहला मैच आईटीआई बगस्याड़ और आईटीआई डैहर केे बीच खेला गया। इसमें आईटीआई बगस्याड़ ने दो सेट से जीत हासिल की। दूसरा मैच निजी आईटीआई एनआर गुटकर और लडभड़ोल के बीच खेला गया। इसमें लडभड़ोल ने 3-2 से मैच में जीत दर्ज की। तीसरा मैच आईटीआई शिवाबदार और आईटीआई मोंही के बीच खेला गया। इसमें मोंही ने 3-2 से जीत हासिल की। चौथा मैच आईटीआई पधर और आईटीआई बरोट के बीच खेला गया। इसमें पधर ने 3-1 से मैच में जीत हासिल की।
उधर, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र बन्याल ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से मैच शुरू हो गए। कुछ मुकाबले पड्डल मैदान और कुछ आईटीआई परिसर में करवाए जा रहे हैं।