फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किसान यूनियन ने बीबीएमबी से मांगी सरप्लस भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन धनोटू खंड का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष करमू राम की अध्यक्षता में उपायुक्त मंडी से मिला। इसमें बीबीएमबी की सरप्लस भूमि पंडोह से सुंदरनगर तक मूल मालिकों को वापस करने की मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 50 साल पहले जिस भूमि का ब्यास सतलुज लिंक परियोजना के लिए अधिग्रहण किया गया था, उसमें से कुछ भूमि उपयोग में नहीं लाई गई है। यह सरप्लस पड़ी हुई है। इस भूमि को मूल मालिकों को शीघ्र वापस किया जाए ताकि किसान खेतीबाड़ी कर सकें।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने यूनियन को आश्वासन दिया कि इस विषय को शीघ्र हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके धनोटू खंड के वित्त सचिव मस्त राम, राम शरण, भागीरथ, वीरेंद्र पाल, पंचायत प्रधान पंकज चौधरी, प्रेम सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें