फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुक्केबाजी में किलिंग की छात्राओं का दबदबा, छह पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मिताली और सुमन ने स्वर्ण पदक जीत हुनर का मनवाया लोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जिला स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर (छात्रा) में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में किलिंग की टीम ने दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। मिताली और सुमन ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि मीरा ने रजत पदक जीता। दिव्यांशी, गोदावरी और योगिता ने कांस्य पदक अपने नाम किए। छात्राओं ने यह उपलब्धि शारीरिक शिक्षा डिप्लोमा प्रवक्ता एवं कोच लेखराज के मार्गदर्शन में हासिल की।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता मिताली और सुमन अब 11 से 13 अक्तूबर तक हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुभवी अध्यापक तेज राम और कोच लेखराज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें