फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचकूला से किडनैप नवजात डैहर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हरियाणा पुलिस ने पंचकूला सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल से गायब सात दिन के बच्चे को सुंदरनगर के डैहर से बरामद किया है। हरियाणा पुलिस बच्चे को साथ ले जाने वाली महिला को भी अपने साथ ले गई है। आरोप है कि महिला ने 19 फरवरी को पंचकूला के सरकारी अस्पताल सेक्टर- 6 से 7 दिनों के एक नवजात बच्चे (शिशु) को किडनैप किया था।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस चौकी सेक्टर -1 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राम मेहर ने बताया कि 19 फरवरी को सरकारी अस्पताल से एक 7 दिनों के नवजात बच्चे के किडनैप की शिकायत उसकी माता सुमन देवी पत्नी सीता राम हाउस नंबर 320 पिपली वाला टाउन मनीमाजरा चंडीगढ़ ने दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस चौकी टीम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला का हिमाचल प्रदेश में होने का पता चला।
टीम ने शनिवार दोपहर को आरोपी महिला को सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र से किराये के कमरे से धर लिया। किडनैप बच्चा भी पुलिस ने बरामद किया। हरियाणा पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला ने अपनी पहचान राधा (35) गांव मुरादाबाद, यूपी बताई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें