मंडी। शहर में मनाए गए 74वें विश्वकर्मा दिवस समारोह में नंगल सांस्कृतिक दल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जसपाल शर्मा, अमृत सहित 12 कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध किया।
प्रस्तुतियों को देख अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव चमन राही ने सांस्कृतिक दल की प्रशंसा की। विश्वकर्मा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ज्ञान शर्मा, महासचिव पीसी धीमान, कोषाध्यक्ष महेंद्र राणा, सरदार सुखदेव सिंह ने राही के नेतृत्व में सांस्कृतिक दल के कलाकारों को सम्मानित किया।
राही ने कहा कि शीघ्र ही मंडी में प्राकृतिक आपदा से रक्षा को लेकर ख्याजा देवता की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंडी में ख्याजा की पूजा-अर्चना पहले कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सुरेंद्र शर्मा नंगल की टीम को बुलाकर जिला में धार्मिक कार्यक्रम आयाेजित किया जाएगा। संवाद