फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खद्दर-बी ने चलौटी-बी को 10 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत खद्दर के चकरोड़ में मंगलवार को तीन दिवसीय सुमति समिति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता केके सकलानी ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। खद्दर-बी और चलौटी-बी टीम के मध्य हुए कड़े मुकाबले में खद्दर-बी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 10 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रक्तल और ठारा के बीच हुए मैच में ठारा की टीम ने रक्तल को 50 रनों से पराजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, खद्दर पंचायत की प्रधान प्रीत देवी, उपप्रधान विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें