फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण स्पर्धा में काव्यांजलि और आयशा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक में स्वामी विवेकानंद की जीवन विचारधारा एवं उनकी आज के समय में प्रासंगिकता विषय पर वीरवार को भाषण प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह रहीं। प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
युवा वर्ग ही सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर विंग में काव्यांजलि ने प्रथम, अनुश्रु ने द्वितीय और जैसमिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में आयशा ने प्रथम, यशिता ने द्वितीय, इलिशा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें