फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कठोगण वन विकास समिति को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश जाइका परियोजना की ओर से वन परिक्षेत्र सरकाघाट की ग्रामीण वन विकास समिति कठोगण को प्रदेशभर में 460 वन समितियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रथम स्थान पर चयनित किया गया।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में आयोजित एक समारोह में स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने वन विकास समिति कठोगण के प्रधान पवन कुमार ठाकुर को 50 हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समिति की ओर से गठित समूह मशरूम ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
उसे 35000 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 2020 में गठित वन विकास समिति कठागण के प्रधान पवन ठाकुर के नेतृत्व में समिति ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, आजीविका वृद्धि, सामुदायिक कार्य और जल संरक्षण सहित सभी कार्य करते हुए संस्थागत ढांचे को मजबूत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें