एसवीएम महाजन बाजार मंडी में गीता जयंती कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत- संस्थान
मंडी। एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल महाजन बाजार मंडी में शनिवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. केशवानंद कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. लीलाधर, प्रोफेसर मनजीत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्म को सर्वोपरि बताया। विद्यार्थियों से धर्म के मार्ग पर चलते हुए जीवन में सत्कर्म करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने बाल लीला, नृत्य नाटिका तथा समूह नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के कार्तिक ने प्रथम, सातवीं कक्षा के अंशुमन ने द्वितीय तथा छठी कक्षा की शानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीता पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में पव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संवाद