वंदना कुमारी, पटेल विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में हासिल किया दूसरा स्थान। स्रोत कॉलेज प्रबंधन
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग की छात्रा वंदना कुमारी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी द्वारा घोषित किए गए बीएससी प्रथम वर्ष के परिणाम में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वंदना वर्तमान करसोग कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की फिजिकल साइंस की छात्रा है।
वंदना ने बताया कि उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झुंगी से पूर्ण की है। इनके पिता प्रेमचंद अपना कारोबार करते हैं, जबकि माता कहानी देवी लैब असिस्टेंट पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन भी करसोग कॉलेज में कला स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा है, जबकि छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है।
वंदना ने बताया कि वह गणित विषय में प्रोफेसर बनना चाहती है। इसके लिए वह कठिन प्रयास करेंगी और कॉलेज के साथ-साथ अपने संपूर्ण क्षेत्र का नाम भी रोशन करेगी। कॉलेज प्राध्यापक गुलशन, दायक राम, कुलभूषण, पंकज, जय कुमार, सोनिया, रुचि नारंग, शालिनी, हितेश, रेणुका, वीरेंद्र सहित अन्य प्राध्यापकों ने वंदना की इस कामयाबी के लिए उनके परिवार के सभी सदस्यों माता-पिता और सभी शिक्षकों को बधाई दी है।