फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ ने प्रदान की 51000 की राशि

Tue, 08 Jul 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग में बादल फटने की घटना से करीब 9 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इसमें 3.10 लाख की राहत आपदा पीड़ितों को प्रदान की गई है। करसोग में हुई प्राकृतिक आपदा से करसोग में 10 होटल, दुकानें, ढाबे, 56 बीघा भूमि फसल रहित तबाह, पक्के मकान 12, कच्चे मकान 25, लापता व्यक्ति एक, 45 बीघा भूमि पूरी तरह नष्ट हो गई है। इस तरह की प्राकृतिक त्रासदी लगभग 110 वर्ष बाद घटित हुई है।
विज्ञापन

लोगों के आग्रह पर उपमंडल स्तर पर बने राहत कोष में पहले ही दिन लगभग दो लाख के करीब राहत राशि एकत्र हुई। सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ करसोग ने इंजीनियर वेद गुप्ता की अध्यक्षता में उपमंडल करसोग राहत कोष में 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। वहीं केएल सहगल ट्रस्ट द्वारा 68,445 रुपये की लागत से 70 राशन किटें एसडीएम को प्रदान कीं।
एक अन्य संस्था द्वारा भी 50 हजार रुपये की धनराशि भेंट की। पूर्व तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने करसोग आपदा राहत कोष में पांच हजार रुपये की राहत राशि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की। अल्ट्राकेयर रेडियोलॉजिस्ट केंद्र करसोग ने भी 5000 रुपये की राशि करसोग आपदा राहत कोष में प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें