फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेहंदी में कनिका ने मारी बाजी, आकांक्षा और दिव्यांशी दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ के उपलक्ष्य में करवाई प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भगत हाउस की कनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टैगोर हाउस की आकांक्षा राव और दिव्यांशी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि भगत हाउस की महक और टैगोर हाउस की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उपप्रधानाचार्य लता राणा, रंजना राजपूत और हेमलता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। स्कूल के चेयरमैन विजय जम्वाल ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें कला के प्रति रुचि भी विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें