फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टेबल टेनिस में कांगड़ा रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में स्कूलों की राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, कराटे, बॉक्सिंग और इंडोर वॉलीबाल खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में हमीरपुर ने 2-0 से शिमला को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टेबल टेनिस में कांगड़ा विजेता और मंडी उपविजेता रहा। चैस में हमीरपुर विजेता और कुल्लू उपविजेता बना।
कराटे में 35 किलोग्राम भारवर्ग में सोलन के अक्षय ने स्वर्ण पदक जीता। 40 किलोग्राम वर्ग में सोलन के पीयूष ने स्वर्ण पदक पाया। 40 किलोग्राम वर्ग में चंबा के इशांत ने रजत पदक जबकि कुल्लू के कुंजम ने कांस्य पदक जीता। 45 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के इंद्र ठाकुर ने स्वर्ण, हमीरपुर के विभोर ठाकुर ने रजत और कुल्लू के ईशान यशवीर एवं हर्षित चंबा ने कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें