मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को महिला वर्ग में कांगड़ा की टीम विजेता बनी। कांगड़ा की टीम ने फाइनल मुकाबले में मंडी की टीम को 45-33 के अंतर से पराजित किया।
इसके अलावा पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें पहला सेमीफाइनल हमीरपुर डेरा परोल और अवाहदेवी स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें डेरा परोल की टीम ने 76-73 के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंडी और कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें कुल्लू की टीम ने 72-56 के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की।
बास्केटबाल प्रतियोगिता के संयोजक अनिल पटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीरवार को खेला जाएगा। इसमें मुख्यातिथि महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन ठाकुर शिरकत करेगी।
000