फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना

Mon, 07 Sep 2026 09:54 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में आरएसएस से जुड़े स्कूल और शैक्षणिक पहल शुरू करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ऐसी योजना को हिमाचल में लागू किया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा नेता कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्कूल और शैक्षणिक संस्थान शुरू करने की पैरवी की है। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि यदि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में ऐसी शैक्षणिक पहल शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए हिमाचल में भी दोहराने की बात कही।

विज्ञापन


कंगना का यह बयान पश्चिम बंगाल में विद्या भारती से जुड़े संस्थानों के विस्तार की चर्चा के बीच सामने आया है। उन्होंने हिमाचल में भी इसी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। उनके अनुसार ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस तरह की पहल उपयोगी हो सकती है।

कंगना ने आरएसएस से जुड़े शैक्षणिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए संगठन की ओर से संचालित विभिन्न शिक्षा एवं छात्र सहायता पहलों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों और कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की पहल का दिया उदाहरण
कंगना ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विद्या भारती संस्थानों का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह की योजना हिमाचल प्रदेश में भी लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दिशा में काम किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस बयान के साथ ही हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था और गैर-सरकारी संगठनों की शैक्षणिक भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है। कंगना की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देश के विभिन्न राज्यों में स्कूल शिक्षा के मॉडल और पाठ्यक्रम को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। कंगना ने यह टिप्पणी मंडी में दिशा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें