फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के गांव कमलपुर प्रेहती (ग्राम पंचायत खील) में एक महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बीते बुधवार को केवल 10 मिनट के लिए पानी आया था, उसके बाद से सप्लाई पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल शक्ति विभाग करसोग द्वारा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही, जिससे करीब 20 परिवार प्रभावित हैं। लोगों को अपने खर्च पर टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रभावित स्थानीय निवासी बबलू, बिहारी लाल, दिवाकर राम, भगत राम, युवराज और पवन ने विभाग से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग करसोग के अधिशासी अभियंता बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। गांव में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें