फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरली से जुड़ेगा कमलाह मंदिर, पुल पर खर्च होंगे 4.5 करोड़ : चंद्रशेखर

विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र में ग्रामीणों से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में संवाद करते हुए विधायक चंद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विधायक चंद्रशेखर ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत डरवाड़ के छतरैणा, डरवाड़ तथा ग्राम पंचायत घरवासड़ा के घरवासड़ा और गरली में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं का मौके पर निदान भी किया गया। जनता ने मूलभूत सुविधाएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं एवं मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करनी सुनिश्चित करें। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सडयाल और रीड़ी बस्ती के लिए लिंक रोड का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। कमलाह मंदिर को गरली की ओर से जोड़ने के लिए गरली-साहन पुल 4.5 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। साथ ही पीने के पानी की योजना के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराया जाएगा।
चंद्रशेखर ने सभी से जैविक खेती अपनाने की अपील भी की। उन्होंने युवाओं से सरकार की ओर से रोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे दूध उत्पादन, सोलर प्लांट, इलेक्ट्रिक वाहन आदि व्यावसायिक योजनाएं अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने छतरैना युवक मंडल को बैडमिंटन कोर्ट निर्माण करने के लिए 3 लाख रुपये, छतरैना रोपा के लिए सिंचाई स्कीम के तहत नाली का निर्माण, रीड़ी गांव के लिंक रोड के लिए 3 लाख रुपये, खेल मैदान डरवाड़ के लिए 3 लाख, डरवाड़ पंचायत के 10 रास्तों के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधान रणजीत सिंह, दान सिंह, यशपाल, सुरजीत, नायब तहसीलदार शशिपाल मोदगिल, विभागीय अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें