फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कलश यात्रा निकाली, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
लदरुहीं अन्नपूर्णा मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल के लदरुहीं स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा, शिवलिंग पूजन-अभिषेक धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ महिलाओं की कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा के दौरान पूरा जोगिंद्रनगर शहर श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयघोष के साथ धार्मिक माहौल बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजक महामंडलेश्वर स्वामी राममोहन दास रामयणी ने बताया कि सात दिनों तक महामंडलेश्वर स्वामी रामशरण दास श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे। कहा कि प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है तथा प्रतिदिन महाआरती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें