फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ियों को मिले मान सम्मान : टेक चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी कबड्डी संघ के चेयरमैन टेकचंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल के पुरुष एवं महिला कबड्डी खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। हिमाचल की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने अपने दम पर विश्वकप जीत कर इतिहास रचा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ढाका में आयोजित हुए द्वितीय महिला वर्ग कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसमें हिमाचल प्रदेश की पांच प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी ऋतु नेगी, पुष्पा राणा, भावना ठाकुर, साक्षी शर्मा, चंपा ठाकुर ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि भावना ठाकुर को एक करोड़ की इनाम राशि के साथ उन्हें पुलिस प्रशासन में डीएसपी पद से नवाजा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें