फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जूनियर इंजीनियरों ने अभद्र व्यवहार पर कार्रवाई की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन मंडी जोन ने धर्मपुर में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ हुई घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर धवल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों ने अधिकारी के कार्यालय में पहुंच कर अनुचित भाषा का प्रयोग किया है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। जूनियर इंजीनियर्स ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कर्मचारियों के लिए कार्य करना मुश्किल हो सकता है। विभागीय कार्यों में सम्मानजनक माहौल बनाए रखना आवश्यक है। सरकार से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि बीते बुधवार को भाजपा नेता रजत ठाकुर व अन्य पदाधिकारी अधिशासी अभियंता के कार्यालय में गए थे और सवाल उठाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें