फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कृषि विभाग के अधिकारियों ने बीज, उर्वरक दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नेरचौक में बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करते हुए कृषि विभाग की टीम। स्त्रोत : जागरूक प
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित नेरचौक व डडौर में विक्रेताओं को दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिला मुख्यालय सहित नेरचौक और डडौर में बीज, उर्वरक एवं प्लांट प्रोटेक्शन मटेरियल (कीटनाशक आदि) की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न दुकानों का दौरा किया और स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड, लाइसेंस, गुणवत्ता मानक तथा मूल्य सूची की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई।
विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे बीज अधिनियम, उर्वरक (नियंत्रण) आदेश एवं कीटनाशक अधिनियम के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में लाइसेंस और मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने तथा रिकॉर्ड का नियमित एवं सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही केवल प्रमाणित और मानक गुणवत्ता वाले उत्पाद ही बिक्री हेतु रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशकों का उपयोग कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों की सलाह के अनुसार ही करें, ताकि फसल उत्पादन बेहतर हो और मिट्टी की उर्वरता दीर्घकाल तक बनी रहे। इन दिनों घाटी में टमाटर की खेती जोरों पर है। किसान बेहतर पैदावार के लिए उर्वरक और प्लांट प्रोटेक्शन मैटेरियल की खरीद कर रहे हैं। टमाटर की पौध को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए कीटनाशकों का उपयोग भी किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कृषि विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें