फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वाॅलीबाल में जोगिंद्रनगर और कबड्डी में संधोल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय किसान मेला पधर में खेलकूद प्रतियोगिता में खेले रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर के चौथे दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वाॅलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में क्षेत्रभर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रारंभिक मुकाबलों से लेकर फाइनल तक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला कुन्नू और जोगिंद्रनगर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जोगिंद्रनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि कुन्नू की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने दमखम, रणनीति और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। फाइनल मुकाबला संधोल और रॉयल बॉयज डायनापार्क के बीच खेला गया, जिसमें संधोल की टीम विजेता रही तथा रॉयल बॉयज डायनापार्क उपविजेता रही। मेले के चौथे दिन पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने जोरदार दांव-पेच दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि किसान मेला केवल सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक गतिविधियों का मंच ही नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी मेले के माध्यम से खेल गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें