फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खो-खो, बैडमिंटन में जोगिंद्रनगर की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
आईटीआई जोगिंद्रनगर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो मुकाबले में दमखम दिखाती ​खिलाड़
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) जोगिंद्रनगर में चल रही महिलाओं की चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल में वीरवार को खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में जोगिंद्रनगर की टीम ने मुकाबले जीत कर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मैच में जोगिंद्रनगर ने मंडी की टीम को 25-17, 25-15 से हरा दिया। वॉलीबाल में ही सुंदरनगर ने पपलोग टीम को 25-15, 23-25 और 26-24 से मात दी। बगस्याड़ ने आईटीआई महिला मंडी की टीम को 29- 27, 25-14 अंकों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। खो-खो प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर टीम ने मंडी ग्रेड ए की टीम को 11-8 अंक से हराया।
बगस्याड़ और निहरी टीमों में बगस्याड टीम ने 7-6 अंक से मुकाबला अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी और जोगिंद्रनगर के बीच खेले गए सिंगल मुकाबले में जोगिंद्रनगर टीम ने 21-15, 21-05 और डबल में भी मुकाबला जीत लिया। चच्योट और बगस्याड़ के बीच हुए सिंगल मुकाबले में चच्योट ने 21-12, 21-05, डबल में भी जीत हासिल की। पधर और पपलोग के बीच खेले गए सिंगल मुकाबले में पधर ने 21-19, 21-18 अंक से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में आईटीआई बगस्याड़ ने चच्योट को 41-13 अंक से पराजित किया। पपलोग ने कोटली को 35-25 अंक से हराया और निहरी ने सुंदरनगर की टीम को 37-14 अंक से पराजित किया।
आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि महिला वर्ग की खेलकूद में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभागी हुनर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें