फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करेगी जोगिंद्रनगर नगर परिषद

Thu, 07 Nov 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर विकास कार्यों को लेकर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। लेटलतीफी करने वाले सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करेगी। नगर परिषद ने विकास कार्य शुरू न करने और जारी कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर सात ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मार्च में 14 ठेकेदारों को लगभग 35 लाख रुपये के टेंडर आबंटित किए थे। ठेकेदारों को तीन माह में संबंधित कार्य पूरा करने की समयसीमा दी गई थी। मगर सात ठेकेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब नगर परिषद संबंधित ठेकेदारों से स्टेट्स रिपोर्ट तलब करने के साथ गुणवत्ता को लेकर लापरवाह बने हुए ठेकेदारों को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है।
नगर परिषद की आगामी मासिक बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। नगर परिषद के ईओ आदित्य चौहान ने कहा कि विकासात्मक कार्यों की निविदा हासिल करने वाले ठेकेदार निर्माण कार्य समय पर पूरा करने में गंभीर नहीं हैं। कार्यालय से लिखित आदेश कनिष्ठ अभियंता को जारी कर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी मांगी जा रही है। लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



नगर परिषद में इस साल विभिन्न वार्डों में करीब 14 निर्माण कार्य ठेकेदारों को दिए गए हैं। इनमें जो निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, उनकी समीक्षा कर फील्ड रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित की जा रही है। शहरी क्षेत्र के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के दिशा निर्देश भी संबंधित ठेकेदार को जारी किए गए है।
विज्ञापन

- विपिन, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद, जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें