फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर नप : भाजपा को झटका, कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने

विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के साथ। संवा
विज्ञापन
संतोष कुमारी बनीं नगर परिषद अध्यक्ष, प्यार चंद उपाध्यक्ष चुने
विज्ञापन

कांग्रेस ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दाव, कांग्रेस में शामिल हुईं संतोष कुमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा समर्थित पार्षद संतोष कुमारी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्यार चंद निर्वाचित हुए।शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीश चौधरी तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रजत सेठी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों ने दावेदारी पेश की, जिनमें चंद्ररेखा और संतोष कुमारी शामिल थीं। मतदान में चंद्ररेखा को तीन मत तथा संतोष कुमारी को चार मत मिले, जिसके आधार पर संतोष कुमारी अध्यक्ष चुनी गईं।
उपाध्यक्ष पद के लिए रितू और प्यार चंद ने नामांकन किया। इसमें रितू को तीन और प्यार चंद को चार मत प्राप्त हुए, जिससे प्यार चंद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र सिंह की मौजूदगी में वार्ड दो की पार्षद संतोष कुमारी और वार्ड चार की पार्षद शिखा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा वार्ड एक के पार्षद प्यार चंद और वार्ड छह के पार्षद गुरध्यान भी कांग्रेस खेमे के साथ नजर आए। नगर परिषद के सभी सातों वार्डों के पार्षद मतदान प्रक्रिया में उपस्थित रहे। इनमें वार्ड तीन की पार्षद अनीता कुमारी, वार्ड पांच की पार्षद चंद्ररेखा और वार्ड सात की पार्षद रितु भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद स्थानीय राजनीति में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि सरकार जोगिंद्रनगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नई कार्यकारिणी के माध्यम से शहर में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें