फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में ही टपक गया मिनी सचिवालय का भवन

विज्ञापन
मिनी सचिवालय जोगिंद्रनगर की दीवारों में आ रही सीलन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के मिनी सचिवालय भवन की छतों और दीवारों से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। भवन को बने हुए चार साल ही हुए हैं। इससे भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। भवन में कई स्थानों पर दरारें भी आ गई हैं।
विज्ञापन

इससे भवन में कार्य कर रहे विभागीय कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए मिनी सचिवालय भवन के तीन ब्लॉकों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की देखरेख में पूरा हुआ है। 28 अगस्त 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भवन का उद्घाटन किया था।
तब से मिनी सचिवालय भवन में राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, जलशक्ति विभाग सहित उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय की सभी शाखाओं का कामकाज हो रहा है। मिनी सचिवालय की सबसे ऊपरी मंजिल में पानी का रिसाव होने से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को रिकॉर्ड खराब होने का डर सता रहा है। यहां पर अधिकांश कमरों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों को काम निपटाना भी मुश्किल हो चुका है। एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि मिनी सचिवालय के भवन की छतों और दीवारों में हो रहे पानी के रिसाव की कई शिकायतें विभागीय अधिकारियों से मिल रही हैं। पानी का रिसाव नहीं रुक रहा है। विभागीय उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
...
दिए जाएंगे आदेश
अभी कार्यभार संभाला है। पानी के रिसाव का मामला ध्यान में आया है। विभाग के अधिकारियों को हालात का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें