संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। परिसर में कचरे के ढेर और बदबू के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं, जिससे तीमारदारों में रोष है। अस्पताल के वार्डों के पास खुले में फेंके गए कचरे में मेडिकल बायोवेस्ट भी मिल रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। शवगृह के पास कचरे की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई।स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने कहा कि स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई होगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने भी जांच कर नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही।