फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, मरीज हो रहे रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। उपचार की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज या टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन




अस्पताल में चिकित्सकों के 19 स्वीकृत पदों में से दस से अधिक खाली हैं। गायनी, हड्डी रोग, शल्य चिकित्सा, नेत्र रोग, कान-नाक-गला और चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं। खून की जांच करने वाली कुछ मशीनें भी खराब हैं। शाम चार बजे के बाद आपातकालीन सेवाओं में सीमित चिकित्सक उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को रेफर करने की नौबत आ रही है। मरीजों के तीमारदार बनीता और सुरेश ने पर्याप्त उपचार न मिलने की शिकायत की। उन्हें मरीजों को 80 से 100 किलोमीटर दूर ले जाना पड़ता है।



रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाता है। विधायक प्रकाश राणा ने सरकार से विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें