राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की छात्राएं प्रधानाचार्य के साथ।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए शोध को लेकर शिमला के सुन्नी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्राएं भी प्रतिभा दिखाएंगी।
जिले की आठ सदस्यीय टीम में स्थानीय पाठशाला की दो छात्राओं कशिश और अपूर्वा को अधिमान मिला है। शिमला के सुन्नी में 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 180 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रदेश की प्राचीन धरोहरों पर किए गए शोध और संरक्षण के लिए आमंत्रित किया है।
कशिश और अपूर्वा को हेरिटेज ट्रॉली पर किए गए शोध पर मंडी जिले की टीम में शामिल किया है। प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर, प्रवक्ता विनोद गुलेरिया ने बताया कि दोनों छात्राओं से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद