फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी जोगिंद्रनगर की छात्राएं

Thu, 25 Dec 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की खिलाड़ी छात्रा शैलजा, स्मृति और कशिश धरवाल ने राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। हाल ही में बिलासपुर के जुखाला में हुए ओपन स्टेट में इन तीनों छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा दिखाई। इसी को देखते हुए कर्नाटक में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल टीम में इन्हें शामिल किया गया है। बुधवार को स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने बताया कि हर साल 12 से 13 खिलाड़ी छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल में होना स्कूल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें