फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो में जोगिंद्रनगर को सर्वश्रेष्ठ का खिताब

Sat, 21 Sep 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद में सर्वश्रेष्ठ विजेता जोगिंद्रनगर जोन की ​खिलाड़ी छात्राएं अध्यापको
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय कन्या पाठशाला चौंतड़ा में आयोजित अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर जोन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ की ट्रॉफी हासिल की है।
विज्ञापन

कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला भर के करीब 18 जोन के 540 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। जोगिंद्रनगर जोन के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल और खो खो में पहला स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की छात्राओं ने जोगिंद्रनगर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरस्कार भी जीते। 15 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिनमें नैंसी, तनु, अक्षरा, दीया और मन्नत शामिल हैं। वहीं, वॉलीबॉल के लिए कनिका, पूर्वा, अनीशा, तनिषा और संजना का चयन किया गया। खो खो के लिए कशिश, शैलजा, लिजा, समृति और वर्षा का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सुनील और अन्य अध्यापकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें