फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज की निकासी नालियां बंद, एनसीसी कैडेट्स ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कॉलेज में बंद पड़ी नालियों को बहाली के लिए श्रमदान करते एनसीसी कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में बंद पड़ी निकासी नालियों से पैदा हुई जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने मोर्चा संभाला। मानसून सीजन में महाविद्यालय परिसर में फिसलन से बचने और ड्रेनेज को भी दुरुस्त करने के लिए विद्यार्थियों संग शिक्षकों ने भी श्रमदान किया। एनसीसी एएनओ डॉ. स्मृति ठाकुर ने बताया कि बरसात के मौसम में बारिश के पानी से महाविद्यालय परिसर में लगातार पेश आ रही जलभराव की स्थिति का स्थायी समाधान किया गया। इस दौरान गंदगी से लबालब नालियों को साफ सुथरा बनाया। महाविद्यालय परिसर, हाईवे की सड़कों के अलावा अस्पताल, मिनी सचिवालय में भी वर्षा के पानी से हालात बिगड़े हैं। लोक निर्माण विभाग के कामगार बंद पड़ी निकासी नालियों को बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें